BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, सभी आरोपी 13 जुलाई तक खाएंगे जेल की हवा, बढ़ाई गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Ram Mandir donations: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाकर 13 जुलाई तक कर दी। आरोपी दान गिनती से जुड़े कर्मचारी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ram Temple donations alleged embezzlement case court remands all accused to 14 day judicial custody
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट | Image: ANI

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे की कथित चोरी-गबन के मामले में कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अयोध्या की अदालत ने सभी आठ नामजद आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। अब ये सभी आरोपी 13 जुलाई तक जेल में रहेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज FIR में राम मंदिर परिसर में लगे दान पेटिकाओं से निकाली गई नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं के गबन का आरोप है। आरोपियों पर चोरी, गबन, आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोप लगे हैं।

इस मामले की जांच SIT कर रही है। SIT की जांच में अब तक लगभग 79.85 लाख रुपये की राशि अलग-अलग आरोपियों के पास से बरामद की गई है। एक आरोपी से कोई रिकवरी नहीं हुई, लेकिन वह साजिश में शामिल था।

FIR में नामजद आरोपी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी और दान में हेराफेरी के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मंदिर परिसर में दान गिनती और संबंधित कार्यों से जुड़े थे।

Advertisement
  • रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू: मुख्य आरोपी, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी और पूर्व ड्राइवर।
  • मनीष यादव: टिन्नू यादव का भतीजा
  • लवकुश मिश्रा: इसके घर से करीब 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं
  • अनिकुलप मिश्रा: वाउचर बनाने और हेराफेरी करने का आरोपी
  • अविनाश शुक्ला
  • करुणेश पांडेय
  • रमाशंकर मिश्र
  • सुभाष चंद्र श्रीवास्तव

पुलिस ने मांगी थी रिमांड

शुक्रवार (26 जून) को आरोपियों को पहले 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आगे की जांच के लिए रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बदल दिया। अब सभी आरोपी अयोध्या जिला जेल में रहेंगे।

इस मामले में SIT की जांच जारी है। घरों पर छापेमारी, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच चल रही है। मामले में ट्रस्ट के कुछ उच्च पदाधिकारियों से भी पूछताछ हुई है, जिसमें चंपत राय का इस्तीफा भी शामिल है।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने दी थी चेतावनी

अयोध्या राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे में अनियमितताएं पकड़ी गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी थी कि राम मंदिर से जुड़े किसी भी गबन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज हुई और SIT गठित कर तेज जांच शुरू की गई।

यह मामला राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा, चाहे वह कितना भी बड़ा हो।

ये भी पढ़ें: Delhi: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का किया ऐलान, 1 जुलाई से होगी लागू, लोगों को 15000 करोड़ का होगा लाभ

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड