अपडेटेड 26 January 2024 at 19:51 IST

दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, ट्रस्ट ने जारी किया समय... अयोध्या आने से पहले जरूर जान लें

Ram Lalla Aarti: रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा की जाएगी। वहीं, आरती में शामिल होने के लिए पास भी जारी किए जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Ram Mandir Ayodhya
राम मंदिर अयोध्या | Image: @ShriRamTeerth-X

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्त मंदिर में उमड़ गए हैं। देश के कोने-कोने से हर रोज बड़ी संख्या में लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं।

इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला की आरती और दर्शन के लिए नई समय सूची जारी की है। इसके मुताबिक अब दिन में छह बार रामलला की आरती होगी। वहीं, भक्तों के लिए दर्शन का समय भी बताया गया है। रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा की जाएगी। वहीं, आरती में शामिल होने के लिए पास भी जारी किए जाएंगे।

आरती का क्या है समय?

जानकारी के अनुसार सुबह सबसे पहले साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच पुजारी मंत्रों से रामलला को जगाएंगे। इसके बाद रामलला की तड़के साढ़े चार बजे मंगला आरती की जाएगी। फिर रामलला की सुबह साढ़े छह बजे श्रृंगार आरती होगी।

सुबह 7 बजे से भक्त मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। फिर दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की भोग आरती होगी। शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती, आठ बजे भोग आरती और रात 10 बजे शयन आरती होगी।

Advertisement

हर रोज लाखों श्रद्धालु कर रहे दर्शन

गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन से राम मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहले दिन से ही राम मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ है। भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद चार दिनों में 12 लाख से भी ज्यादा भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। 

इस दौरान राम मंदिर में श्रद्धालु दिन खोलकर दान भी करते नजर आ रहे हैं। अयोध्या के मंदिर में राललला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन मंगलवार (23 जनवरी) को श्रीराम के भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया।प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपये का दान दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैसे तैयार हुई रामलला की पोशाक? डिजाइनर ने बताई पूरी कहानी, बोले-बड़ा जिम्मेदारी का काम था, लेकिन…

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 19:51 IST