Ayodhya: 29 अप्रैल को राम जन्मभूमि के शिव मंदिर पर फहराया जाएगा 'धर्म ध्वजा', CM योगी करेंगे ध्वजारोहण

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में बने शिव मंदिर पर 29 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस भव्य कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा अतिथि शामिल होने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ram Mandir Yogi  Shiv Mandir Ayodhya
अयोध्या में शिव मंदिर पर 29 अप्रैल को ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: X

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को भव्य 'धर्म ध्वजा' फहराया जाएगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस गरिमामयी समारोह का नेतृत्व करेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, यह कार्यक्रम 29 अप्रैल की शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। मंदिर परिसर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी कोने) में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ धर्म ध्वजा फहराएंगे।

भव्य तैयारियों में जुटा प्रशासन 

इस आयोजन को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में देश भर के 1000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारी, संत-महंत और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। अतिथियों की सुविधा के लिए उदया स्कूल चौराहा, टेढ़ी बाजार और परिक्रमा पथ के पास पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे भक्त

राम जन्मभूमि परिसर के 732 मीटर लंबे परकोटे के भीतर विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों का निर्माण किया गया है। ट्रस्ट के सदस्य गोपाल जी ने जानकारी दी कि रामलला, माता अन्नपूर्णा, सूर्यदेव, हनुमान जी और गणेश मंदिरों में ध्वजारोहण पूर्व में ही संपन्न हो चुका है। शिव मंदिर पर ध्वजारोहण इस कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो गोरक्षपीठ की परंपरा और शिवभक्ति के अटूट संबंध को प्रदर्शित करता है।

Advertisement

यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत का विस्तार है, साथ ही राम मंदिर परिसर को पूर्णता प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस दिव्य क्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्तों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: दारू की बोतलें चुराते कैमरे में कैद हुई पत्रकार- वायरल VIDEO में दावा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड