नवरात्रि के मौके पर अयोध्या से बड़ी खबर, 3 से 11 अक्टूबर तक मांस-मछली-मुर्गा की दुकानें रहेंगी बंद

नवरात्रि को लेकर अयोध्या प्रशासन ने आदेश जारी कर क्षेत्र में दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक सभी मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ram Mandir
अयोध्या राम मंदिर | Image: PTI

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। उससे पहले अयोध्या प्रशासन ने आदेश जारी कर क्षेत्र में दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक सभी मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक जनपद अयोध्या में बकरा/ मुर्गा/ मछली/ सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि इन तारीखों में किसी दुकान पर मांस की बिक्री या भंडारण होता है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  


लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने SDM को लिखा पत्र

गाजियाबाद की लोनी सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी के उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार का कोई मीट की दुकान या मांसाहारी होटल खुला नहीं होना चाहिए। विधायक के मुताबिक लोनी में नवरात्रि में चारों ओर मंदिर के साथ-साथ घरों में पूजा पाठ, जागरण और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है।

Advertisement

लोनी विधायक ने कहा कि ऐसे में इस तरह की दुकान या होटलों का खुला पाया जाना चिंताजनक है। ऐसे में जो व्रत रखते हैं, उनका मंदिर या धार्मिक अनुष्ठान में जाते समय मन खराब होता है। इन दिनों में ये दुकानें खुलने से धार्मिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इलाके थाना प्रभारी, इंचार्ज को भी इस पर पूरा ध्यान देना होगा।

3 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि

Advertisement

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri) इस साल 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को नवमी तिथि पर होगा। वहीं इसके अगले दिन 12 अक्टूबर दिन शनिवार को विजयादशमी (vijayadashami) का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि में मां दुर्गा के इन नौ रूपों की होती है पूजा

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें 1. शैलपुत्री, 2. ब्रह्मचारिणी, 3. चंद्रघंटा, 4. कुष्मांडा, 5. स्कंदतामा, 6. कात्यायनी, 7. मां कालरात्रि, 8. महागौरी व 9. सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: कलश स्थापना के साथ 3 अक्टूबर से होगा नवरात्रि का शुभारंभ, जानें शुभ मुहूर्त

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड