अपडेटेड 15 November 2024 at 16:01 IST
BREAKING: UP से बड़ी खबर, अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक समेत 3 वाहन टकराए, तीन की मौत
अयोध्या लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक, कार और ट्रैवलर की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

अयोध्या लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक, कार और ट्रैवलर में आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर भेलसर चौकी के नवीन मंडी कुढासादात के पास हुई। कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात पर एक कट बना है। इस कट पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अयोध्या जाने के लिए मुड़ रहा था। तभी लखनऊ की तरफ से आ रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक में ट्रैवलर के टकराने के बाद अनियंत्रित होकर लखनऊ से अयोध्या जा रही कार से टकरा गई।
हादसे में 3 की मौत 15 घायल
हादसे में कार में सवार में मेदांता अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर और दो युवतियों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, ट्रैवलर में सवार15 यात्री घायल हो गए। सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा पर लखनऊ से अयोध्या दर्शन को जा रहे थे। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या दर्शन को जा रहे थे
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की स्थिति तो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोग को बाहर निकाला। घटना के बाद हाइवे पर घंटों लंबा जाम लग गया। कार में चार युवतियां सहित पांच लोग सवार थे। सभी मेदांता अस्पताल में कार्यरत हैं और कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या दर्शन को जा रहे थे।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 November 2024 at 15:44 IST