BREAKING: अयोध्या के ADM सुरजीत सिंह का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ayodhya News: अयोध्या में ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो अपने कमरे में मृत पाए गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ayodhya adm death news
अयोध्या में मिला ADM का शव | Image: X

Ayodhya News: अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है। एक कमरे में फर्श पर उनकी लाश पड़ी हुई मिली है। 

ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कॉलोनी सिविल लाइन में मृत पाए गए। एक कमरे में उनका शव पड़ा हुआ मिला। फर्श पर खून भी फैला हुआ था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

Advertisement

मामले को लेकर पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। ADM का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ADM सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना कर दिया गया है।
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड