पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक हुआ लाड़ला बेटा अबान, जेल से आए भाइयों ने दिया जनाजे को कंधा
Abaan Ahmed Funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। जेल से आए भाइयों ने जनाजे को कंधा दिया, इस दौरान दोनों भाई फफक-फफक कर रो पड़े।
- भारत
- 2 min read

Abaan Ahmed Funeral: गुरुवार, 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से झांसी जाते समय दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। अबान को भारी सुरक्षा के बीच उनके पिता के बगल में दफनाया गया। इस दौरान जेल से आए भाइयों ने अबान के जनाजे को कंधा। जनाजे को कंधा देते समय दोनों भाई उमर और अली अहमद फफक-फफक कर रोने लगे।
पिता की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक अबान अहमद
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान को उसके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसी जगह अतीक अहमद और उनके पिता पिता हाजी फिरोज अहमद, उनकी मां, उसके भाई अशरफ और बेटे असद अहमद को दफनाया गया था। अब अबान की कब्र ठीक पिता अतीक अहमद की कब्र बगल में खोदी गई है।
जेल से आए भाइयों ने दिया जनाजे को कंधा
इससे पहले भारी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर जेल से सीधे अपने छोटे भाई के जनाजे में पहुंचे। दोनों भाइयों ने जनाजे को कंधा दिया। जनाजे को कंधा देते समय दोनों भाई उमर और अली अहमद फफक-फफक कर रोने लगे। इस बीच कब्रिस्तान के अंदर से लेकर बाहर तक लोगों का भारी हुजूम जमा है, जिसपर पुलिस कि कड़ी नजर रही।
ये भी पढ़ें: Delhi: बंद पड़े मॉल में मिली देहरादून की रहने वाली 24 साल की लड़की की लाश, पास में मिला सुसाइड नोट