Aparna Yadav vs Prateek:अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक विवाद पर महिला आयोग की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- वे खुद सक्षम हैं कि...

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के तलाक के मामले पर कहा, "ये उनका निजी मामला है। वे खुद सक्षम हैं, वो उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। कुछ बात होगी तो चर्चा करेंगे। "

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aparna Yadav-Prateek Divorce Case
Aparna Yadav-Prateek Divorce Case | Image: ANI/X

सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही है। उनके इस ऐलान के साथ ही पति-पत्नी को रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। प्रतीक ने अपने पोस्ट में अपर्णा पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फिलहाल दोनों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मगर पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है।


उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के तलाक के मामले पर कहा, "ये उनका निजी मामला है। वे खुद सक्षम हैं, वो उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। कुछ बात होगी तो चर्चा करेंगे। अपर्णा यादव की तरफ से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। मुझे लगता है कि वे इन चीजों को खुद निपटा लेंगी।"

अपर्णा यादव खुद सक्षम हैं विवाद को सुलझाने में- महिला आयोग

बबीता सिंह चौहान ने आगे कहा कि अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वो खुद यहां बैठकर इस तरह के विवादों को सुलझाती हैं। तो अपने मैटर पर वो खुद सक्षम हैं,निर्णय लेने में। उनकी तरफ से फिलहाल कोई बयान भी नहीं आया है। अगर उनकी ओर से इस पर कुछ कहा जाएगा, तो फिर हम आगे देखेंगें।

प्रतीक यादव ने पोस्ट में क्या लिखा?

बता दें कि प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें "स्वार्थी", "मतलबी" और "बुरी आत्मा" करार दिया। उन्होंने लिखा कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया और उनका एकमात्र उद्देश्य मशहूर तथा प्रभावशाली बनना था। प्रतीक ने अपनी मानसिक स्थिति को "बहुत खराब" बताते हुए कहा कि अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है, क्योंकि वह सिर्फ अपनी ही चिंता करती हैं। उन्होंने आगे लिखा, "मैंने इतनी स्वार्थी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।"

Advertisement

प्रतीक यादव का यह पोस्ट मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया । अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक जा पहुंची है। हालांकि, इस पर फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव के अकाउंट हैक होने की बात भी कही जा रही है।

प्रतीक यादव का काउंट हैक होने का दावा

दोनों के  परिवार और करीबियों ने दावा किया है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और यह पोस्ट उन्होंने खुद नहीं की। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने इसे साजिश करार देते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रतीक फिलहाल विदेश में हैं, जबकि अपर्णा चेन्नई में थीं, जिससे दोनों के बीच सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बनेंगे डैडी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड