पाकिस्तान से आते थे पार्सल, गाजियाबाद में देश विरोधी नेटवर्क का भंडाफोड़, संवेदनशील स्थानों की करते थे जासूसी
UP News : गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने महिला लीडर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन, आर्मी कैंट जैसी संवेदनशील जगहों के वीडियो-फोटो बनाकर पाकिस्तानी नंबरों पर भेजते थे।
- भारत
- 2 min read

Ghaziabad news : गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा है, जिसमें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है, जिसे गैंग की मुख्य लीडर बताया जा रहा है। ये सफलता कौशांबी पुलिस को मिली है।
पुलिस के अनुसार, ये लोग रेलवे स्टेशन, आर्मी एरिया और अन्य संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और वीडियो बनाते थे। ये फोटो-वीडियो वे विदेशी नंबरों पर भेजते थे। इसके बदले में उन्हें पैसे मिलते थे। वे अन्य युवाओं को भी पैसे के लालच में इस गलत काम में शामिल कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए। इन फोन में विदेशी नंबरों से चैट, संवेदनशील जगहों की फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जिससे अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
पाकिस्तान से आते थे पार्सल
जांच में पता है चला कि ये लोग आईपी सोलर कैमरे लगाकर इन संवेदनशील जगहों की निगरानी करते थे और जानकारी दूसरे देश को पहुंचाने का काम कर रहे थे। वे व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी व्यक्तियों से संपर्क में थे। पाकिस्तान से पार्सल भी आते थे, जिन्हें ये लोग मीडिएटर बनकर आगे पहुंचाते थे।
Advertisement
कुछ दिन पहले भी हुई गिरफ्तारी
पुलिस कमिश्नरेट ने इस नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए तेज कार्रवाई की है। दो दिन पहले भी नाहल गांव में कुछ लोगों को इसी तरह की गतिविधियों के आरोप में जेल भेजा गया था। यह कार्रवाई देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस की जांच जारी है, ताकि इस नेटवर्क के और सदस्यों का पता लगाया जा सके और देश की सुरक्षा को कोई खतरा न पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: ईरान ने UAE पर दागे 9 बैलिस्टिक मिसाइल और 33 ड्रोन, अमीराती एयर डिफेंस ने आसमान में ही किया ढेर