उत्तर प्रदेश में फिर रेल जिहाद की कोशिश, बांदा- महोबा ट्रैक पर खंभा पाया गया, नाबालिग पकड़ा गया

कानपुर में ही दो बार रेलवे की पटरियों पर गैस सिलिंडर पाए गए और साथ में पेट्रोल और बहुत सारा विस्फोटक भी मिला था। अब फिर बलिया जिले में ऐसा ही मामला आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Train derailment bid
उत्तर प्रदेश में फिर रेल जिहाद की कोशिश, बांदा- महोबा ट्रैक पर खंभा पाया गया, नाबालिग पकड़ा गया | Image: PTI

उत्तर प्रदेश में जिहादियों ने लगातार अलग-अलग तरीकों से जिहाद फैला रखा है कहीं लैंड जिहाद, कहीं थूक जिहाद, कहीं लव जिहाद तो अब एक नया जिहाद लेकर आए हैं ये है रेल जिहाद बीते कुछ दिनों में रेल जिहाद की कई खबरें मीडिया में आ चुकी हैं। कानपुर में ही दो बार रेलवे की पटरियों पर गैस सिलिंडर पाए गए और साथ में पेट्रोल और बहुत सारा विस्फोटक भी मिला था। अब एक बार फिर यूपी के बलिया जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शनिवार को रेलवे ट्रैक पर जिले के कबरई थाना क्षेत्र में रेल की पटरी पर कंक्रीट का खंभा रखने का मामला सामने आया है। खंभे को एक पैसेंजर ट्रेन के चालक ने देखा और आपात ब्रेक लगा दी। इस घटना की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी।

इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। रेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर महोबा में पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया, 'कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-महोबा रेल मार्ग पर फेंसिंग पिलर रखने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।'

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर तब सामने आई जब एक पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को पटरी पर खंभा रखे जाने की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया, 'आरपीएफ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। नाबालिग ने पटरी पर खंभा रखने की बात कबूल की है।' अधिकारी ने बताया कि खंभा पटरी से हटाए जाने के तुरंत बाद ही मार्ग पर रेल यातायात सुचारू हो गया। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में शनिवार को रेल इंजन पटरी पर रखे पत्थर से टकरा गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया था कि शनिवार को वाराणसी-बलिया-छपरा रेल खंड पर पूर्वाह्न करीब 10.25 बजे पटरी पर पत्थर मिला। उन्होंने बताया कि लखनऊ से छपरा (बिहार) जा रही 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के इंजन का ‘कैटल गार्ड’ पत्थर से टकराया। कुमार ने बताया कि पटरी पर पत्थर देखकर लोको पायलट ने आपात ब्रेक लगा दी। उत्तर प्रदेश में पटरी पर गैस सिलेंडर, खंभे आदि मिलने की कई घटनाएं हाल के दिनों में सामने आए हैं।

Advertisement
Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड