BIG BREAKING: अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, एक ही परिवार के चार लोगों को मारी थी गोली

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amethi Murder Case
Amethi Murder Case | Image: R Bharat/Social

Amethi Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी चंदन वर्मा ( Chandan Verma) को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। यूपीएसटीएफ ने आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी चंदन वर्मा इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद से ही फरार था। इस घटना ने पूरे प्रदेश के हिलाकर रख दिया। कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। एक तरफ घटना को लेकर बयानबाजी हो रही थी तो दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी चंदन वर्मा को धर दबोचा।

पैतृक गांव लाए गए मृतक टीचर और परिवार के शव

टीचर सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम और दो बेटियों के शव पोस्टमार्टम के बाद रायबरेली में उनके पैतृक गांव लगाए गए हैं। सुनील रायबरेली के ही रहने वाले थे, जो ट्रांसफर के बाद अमेठी गए थे और वहां एक किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। बहू-बेटे और बच्चों की हत्या के बाद परिवार के लोग गम में डूबे हैं। मृतक सुनील की माता ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस तरह की घटना हो जाएगी। परिवारजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ये सब हुआ है।

Advertisement

अमेठी में देर शाम हुई परिवार की हत्या

अमेठी में गुरुवार शाम को ओहरवा भवानी में हुई एक जघन्य घटना में 35 वर्षीय शिक्षक के परिवार की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हमलावरों ने पीड़ित सुनील कुमार के घर में घुसकर उनकी और उनके परिवार की गोली मारी। परिवार में उनकी पत्नी पूनम भारती और पांच और दो साल की दो बेटियां शामिल थीं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने मामले में संभावित आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ रायबरेली थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया, 'मामला लूट का नहीं लग रहा है। 18 अगस्त के आसपास चंदन वर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध करने का मामला दर्ज किया गया था। हम जांच कर रहे हैं कि हत्या का कारण यही है या नहीं।'

इसे भी पढ़ें: 'जब योगी की सरकार एक्शन ले तो विलाप ना करें', अमेठी कांड पर पूर्व CM मांझी की विपक्ष को दो टूक

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड