BIG BREAKING: अलीगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल, कई बाइक फूंकी, 6 पुलिसकर्मी घायल; मौके पर 4 थानों की पुलिस

यूपी के अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गुस्‍साए गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
aligarh ruckus over removal of ambedkar statue attack on police force bike burnt
aligarh ruckus over removal of ambedkar statue attack on police force bike burnt | Image: Screen Grab

यूपी के अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गुस्‍साए गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला किया और फिर पुलिसकर्मियों की 4 बाइकें फूंक दीं। इसके अलावा पुलिस की जीप में भी तोड़फोड़ की गई। भड़की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं भीड़ की तरफ से किए गए पथराव में दस से ज्यादा पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में बघेल समाज और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के दो प्लॉट खाली पड़े हैं। एक प्लॉट पर 27 जनवरी को बघेल समाज के लोगों ने मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की। पहुंची पुलिस ने मंदिर का निर्माण रुकवा दिया। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड