VIDEO: अलीगढ़ में घर में घुसकर ससुरालियों ने दामाद पर किया हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट; हाथ टूटा

अलीगढ़ में ससुरालियों ने दामाद और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Aligarh: अलीगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ससुरालियों ने घर में घुसकर दामाद और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपी पक्ष लाठी-डंडे लेकर दमाद और उसके भाई को पीटते रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

यह घटना रोरावर थाना इलाके की बताई जा रही है। बबलू का बेटा मोहम्मद शादिक दिन-रात मेहनत मजदूरी करके घर चलाता है। आरोप है कि रविवार की रात तकरीबन 10 से 12 लोग जबरन घर में घुस आए और सीधा मारपीट शुरू कर दी। भाई आजम को लात-घूसे से पीटा और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए।

लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा

आरोप है कि लाठी-डंडे की पिटाई से उसका और उसके भाई दोनों का हाथ टूट गया। शोरगुल होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी पक्ष धमकी देकर भाग निकले। बबलू का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे 2 लाख रुपये लेकर चली गई।

घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद 

दामाद और उसे परिजनों संग ससुरालियों की मारपीट की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी लाठी-डंडे हमला कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम को घटना के बारे में सूचित किया। लेकिन जब तक डायल 112 की पीआरवी पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं मामले में अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच के घरेलू विवाद में घायलों का इलाज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai: भांडुप रेलवे स्टेशन के पास कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? 4 की मौत

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड