बिहार के बाद यूपी में SIR पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- बीजेपी का टारगेट ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश में इतनी जल्दबाजी क्यों?

Akhilesh Yadav: बिहार चुनाव से पहले देश की राजनीति में SIR का मुद्दा जो गर्म हुआ है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोई न कोई बीजेपी और चुनाव आयुक्त पर आरोप लगा ही रहा है। इस बीच अखिलेश यादव ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Akhilesh Yadav : बिहार चुनाव से पहले और बाद में भी देश की राजनीति में SIR का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी और चुनाव आयुक्त पर लगातार हमला कर रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के अखिलेश यादव भी लगातार हमला कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने SIR पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और एनडीए को घेरने की कोशिश की। उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर भी बहुत कुछ कहा।

BJP का मुख्य निशान ममता बनर्जी- अखिलेश यादव

मीडिया से बात करते हुए समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा- "SIR से उनका निशान पश्चिम बंगाल यानी ममता बनर्जी है। उनका निशाना है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री न बन पाए। वहां पर झूठा प्रचार किया जा रहा है कि घुसपैठिए आ गए हैं, बाहर के लोग आ गए हैं। बीजेपी वाले वोट को काटने के लिए बंगाल में SIR करा रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश में इतनी जल्दबाजी क्यों?- अखिलेश यादव

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा "उत्तर प्रदेश में इतनी जल्दबाजी क्यों, इतना प्रेशर क्यों दे रहे हैं आप?, अधिकारी को इतना क्यों परेशान कर रहे हैं कि अधिकारी घर-घर जाए और वोट बनवा लें। राज्य में SIR तब करवा रहे हैं, जब इस समय राज्य में सबसे अधिक शादियां हैं। शादियों में लोग व्यस्त रहेंगे, इसलिए बीजेपी चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर SIR करवा रही है।"

'BLO पर बहुत दबाव दिया जा रहा है'

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने BLO  की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा BLO सुधीर कुमार कोढ़ी पर इतना दबाव बनाया गया है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहे। इतना दबाव बनाया जा रहा है कि पता नहीं BLO लोग कहा फॉर्म देकर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में ये लोग कई जातियों के वोट भी काट रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Awadhesh Prasad: बंगाल में SIR पर बवाल के बीच अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कर डाली बड़ी मांग, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड