अपडेटेड 22 February 2026 at 08:11 IST

'ऐसे प्रदर्शन से देश का अपमान...', AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से नाराज अखिलेश यादव, गलगोटिया यूनिवर्सिटी वाले रोबोट पर क्या बोले?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने AI इंडिया समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था जिससे देश विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सामने अपमानित हो।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: Republic/ani

Akhilesh Yadav Reacted on Congress Shirtless Protest: दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'AI इंडिया समिट 2026' में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के किए गए शर्टलेस प्रदर्शन की जमकर निंदा हो रही है। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने भी इस प्रदर्शन की आलोचना की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झांसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सामने ऐसा नहीं करना चाहिए था। यूथ कांग्रेस को विदेशी डेलीगेट्स के सामने अपमान करने से बचना चाहिए था

चीन का नकली रोबोट नहीं लाना था- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री AI के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। जब दुनिया के डेलिगेट्स आए हों, विश्व के बड़े-बड़े नेता (राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री) आए हो, तो हमें चीन का नकली रोबोट नहीं लाना चाहिए था। आखिरकार ये गलती सरकार की है, इतना अपमानित होना पड़ा है।'

'मैं कांग्रेस यूथ के प्रदर्शन के पक्ष में नहीं...'

उन्होंने इशारों-इशारों में आगे कहा, 'अब जो और हंगामा (कांग्रेस यूथ का प्रदर्शन) हुआ है, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। भाजपा सरकार झूठ बोलती है धोखा देती है। वह अलग बात है कि हमारे बीच मतभेद हैं, हम आंतरिक लड़ाई लड़ सकते हैं। अब तो पूरा देश जान चुका है कि बीजेपी झूठ बोलती है, लेकिन ऐसा प्रदर्शन नहीं होना चाहिए था जिससे विदेशी प्रतिनिधिमंडल (Foreign Delegates) के सामने देश का अपमान हो।'

Advertisement

मायावती ने भी कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ

इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कृत्य की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन समिट के दौरान ऐसा आचरण देश की गरिमा और छवि को धूमिल करने वाला था, ऐसा नहीं करना ही उचित होगा।  

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे पर जताई नाराजगी

मायावती ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे और इवेंट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था। इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय और निन्दनीय है।'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा और छवि को ना बिगाड़ा जाये तो उचित होगा।'

क्या है पूरा मामला?

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को शनिवार (21 फरवरी) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने उनकी रिमांड की मांग करते हुए तर्क दिया कि आरोपियों ने राष्ट्र विरोधी नारे लगाए और नेपाल में जेन-जी के आंदोलन की तर्ज पर पर प्रदर्शन किया।

पुलिस की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कांग्रेस यूथ के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: 'खा-खाकर खुद मोटा गए हैं...', CM योगी के ऐसा कहते ही सदन में लगे ठहाके

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 08:11 IST