IIT BHU गैंगरेप के 2 आरोपियों को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

IIT BHU गैंगरेप कांड के दो आरोपियों को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
samajwadi party chief akhilesh yadav
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव | Image: Facebook

IIT BHU गैंगरेप कांड के दो आरोपियों को जमानत मिलने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने गैंग रेप के आरोपियों को मिली जमानत को निंदनीय बताते हुए कहा, "भाजपा की आईटी सेल के पदाधिकारी के रूप में काम करनेवाले बीएचयू गैंग रेप के तीन आरोपियों में से दो को जमानत मिलने की खबर निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। सवाल ये है कि दुष्कर्म करनेवालों की कोर्ट में लचर पैरवी करने का दबाव किसका था।"

ये देश की बेटियों का मनोबल गिराने की शर्मनाक बात है- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश की बेटियों का मनोबल गिराने की शर्मनाक बात है कि न केवल ये बलात्कारी बाहर आ गये बल्कि ऐसी भी खबरें हैं कि भाजपाई परम्परानुसार इनका फूल-मालाओं से स्वागत भी हुआ है।

भाजपा इस बारे में देश की बहन-बेटियों से कुछ कहना चाहेगी? आशा है सच्ची पत्रकारिता करनेवाली सभी महिला एंकर इसके बारे में अपना एक शो जरूर करेंगी। इस अति संवेदनशील मामले में तो हम भाजपा-संबद्ध उन तथाकथित ‘ईमानदार’ पत्रकारों से भी, रस्म अदायगी के स्तर पर ही सही, उनके महिला होने के नाते, इतनी उम्मीद तो कर सकते हैं कि वो बोलेंगीं नहीं लेकिन इस जमानत को सही ठहराने के लिए कुतर्क करनेवाले भाजपाई प्रवक्ताओं को कम से कम टोकेंगी तो, उन सबसे इससे ज्यादा की उम्मीद रखना बेमानी है।

Advertisement

भाजपाई कार्यकर्ताओं को दुष्कर्म करने की विशेष छूट?- अखिलेश यादव

भाजपा स्पष्ट करे कि क्या देश के ‘प्रधान संसदीय’ क्षेत्र में भाजपाई कार्यकर्ताओं को दुष्कर्म करने की विशेष छूट और स्वतंत्रता मिली हुई है? बेहद शर्मनाक!

Advertisement

बता दें कि गैंगरेप मामले में तीसरे आरोपी की जमानत पर 16 सितंबर को सुनवाई होगी। 

इसे भी पढ़ें: 'रक्षा के लिए ये जरूरी', गिरिराज सिंह ने उठाया त्रिशूल; कल हुआ था हमला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड