'PDA का वोट काटने की साजिश...', SIR को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग की

UP News: अखिलेश यादव ने UP में SIR और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह SIR के बहाने NCR है। उन्होंने इस दौरान वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग भी की।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

Akhilesh Yadav on SIR: उत्तर प्रदेश में SIR को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदाता सूची को लेकर BJP और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कोई न कोई साजिश और षडयंत्र चल रहा है, PDA समाज का वोट काटने का और अपने वोट बढ़ाने का।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार, 10 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि जैसे ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आई, उनकी आशंका सही साबित हो रही है। जैसी आशंका थी कि लगभग तीन करोड़ वोट काट दिए जाएंगे।

CM योगी के बयान को लेकर साधा निशाना

उन्होंने सवाल उठाया कि जब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट नहीं आई थी, उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग चार करोड़ वोट कटने जा रहे हैं। जिस समय किसी को जानकारी नहीं थी कि कितने वोट काटे जाएंगे। तब उन्होंने (सीएम ने) अपने नेताओं, अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच यह बात कही। यह बयान रिकॉर्ड में है। कई लोगों ने सुना भी है। अगर बीजेपी के लोग यह बात कह रहे हैं तो इलेक्शन कमीशन की क्रेडिबिलिटी क्या है?

अखिलेश ने उठाए ये सवाल

इस दौरान अखिलेश ने पंचायत चुनाव और SIR के बाद विधानसभा चुनाव की लिस्ट के बीच अंतर को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लग रहा है कोई साजिश चल रही है। पीडीए समाज का वोट काटने और अपने वोट बढ़ाने का षड्यंत्र हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब काम एक ही BLO कर रहा है तो दोनों सूचियों में इतना बड़ा अंतर कैसे?

Advertisement

उन्होंने कहा कि पहले दिन से समाजवादी पार्टी ने कहा है कि यह SIR नहीं है, यह SIR के बहाने NRC है। जो काम होम डिपार्टमेंट को करना था वही काम चुनाव आयोग से करवाया गया।

वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग भी की

अखिलेश ने मांग की कि बीएलए की उपस्थ्ति में ही वोट काटा जाए। वोट काटने के बाद उसकी सूची भी चस्पा की जाए। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुई तो पीडीए प्रहरी और बीएलए FIR कराएंगे। उन्होंने आधार को भी वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग की। सपा प्रमुख ने कहा कि कहा कि अभी भी वोटर लिस्ट में गलतियां हो रही हैं। इसलिए हमारी मांग है कि अगर वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ दिया जाए। क्योंकि आधार में सब आंकड़े हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: KC Tyagi से JDU ने बनाई दूरी, पार्टी बोली- 'हमारा कोई लेना-देना नहीं', नीतीश कुमार के लिए की थी भारत की रत्न की मांग

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड