UP: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड से बौखलाए अखिलेश यादव, कहा- भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं लेकिन...

अखिलेश यादव ने आजम खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद बीजपी की सरकार पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ED की छापेमारी कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: Samajwadi Party/X

Akhilesh Yadav on ED Raid Azam Khan Linked Jauhar University:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और उनके संगे-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि इस तरह की रेड सिर्फ बीजेपी के कुछ गिने-चुने कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए की जा रही है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ED की छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की बदहाली, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हिचकोलों और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के गड्ढों का भी जिक्र किया।

अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर में दरारों, गिरते पुलों, ढहती पानी की टंकियों और टपकती छतों जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। अपने इस कड़े प्रहार में उन्होंने कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

महाकुंभ में 1 लाख डकार गए ठेकेदार- अखिलेश

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सत्ता को सत्ता सजातीय अपराधियों को बढ़ावा देने वाली बताया और महाकुंभ के आयोजन में ठेकेदारों द्वारा एक लाख रुपये डकार जाने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी योजनाओं में खरबों रुपये के खेल का दावा किया।

Advertisement

सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में अवैध निर्माणों में शामिल भाजपा जनप्रतिनिधियों और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दुर्व्यवहार और दुर्वचनों को प्रचार के पीछे छिपाकर 7000 करोड़ रुपये की हिस्सा बांट की जा रही है।

आजम खान के 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काले धन के इस्तेमाल को लेकर दर्ज मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी तक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के 10 ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही है। दिल्ली, यूपी में रामपुर और सहारनपुर में जांच टीम तलाशी अभियान चला रही है। ईडी की टीम आजम खान के वित्तीय लेनदेन, अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच को लेकर छापेमारी कर रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर... 10 जगह एक साथ छापेमारी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड