'फिर डपटे जाएंगे डिप्टी...', केशव प्रसाद मौर्य को लेकर ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव? सड़क के बहाने सरकार को लपेटा!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'सड़क धंसने' वाले बयान पर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वह सड़क की बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य की बात कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya | Image: ANI/X

Akhilesh Yadav Attacked on Deputy CM Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी रस्साकशी तेज होती जा रही है। दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के 'सड़क धंसने' वाले बयान पर जोरदार कटाक्ष किया है।

दरअसल, ताजा मामला भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े राम गमन मार्ग के एक हिस्से के धंसने से जुड़ा है, जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सड़क धंसने की घटना पर दिए गए एक बयान को लपकते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहाकि ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के बारे में बात कर रहे हैं।

ये सड़क की बात या सरकार के भविष्य की- अखिलेश

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं।  फिर डपटे जाएंगे डिप्टी!'

राम नाम पर बनी परियोजना में भ्रष्टाचार हुआ- सपा

इससे पहले सपा प्रवक्ता दानबहादुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को सम्मान देने जैसा है। इससे साफ है कि सरकार की संवेदनशीलता जनता के प्रति समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर बनने वाली परियोजना में भ्रष्टाचार हुआ है और अब उसे सामान्य बताने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी- केशव प्रसाद

प्रयागराज में राम गमन मार्ग के एक हिस्से के धंसने पर जब मीडिया ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'अरे यार सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी। यह तो एक नॉर्मल है।'

गुणवत्ता खराब हुई तो दोषी पर कार्रवाई होगी- डिप्टी CM

उन्होंने आगे कहा, 'अगर बरसात इतनी होगी तो सड़क क्या, बड़े-बड़े पुल... अभी नेपाल में इतनी बड़ी बाढ़ आई, पुल के पुल बह के चले गए। वो अलग बात है, लेकिन कहीं कोई गुणवत्ता खराब होगी तो उसकी जांच करा के जो दोषी होंगे, कार्रवाई करेंगे। लेकिन अगर कोई सड़क धंसी है तो उसको सुधार करेंगे।' उनके जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: 7 मौतों के बाद मालिक और पत्नी जेल में, बेटा पुलिस रिमांड पर, HC बोला- MCD भी जिम्मेदार; जानें अब तक के बड़े अपडेट्स
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड