Noida Protest: नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और बवाल; अब अखिलेश की एंट्री, कहा- जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार, महंगाई...

Akhilesh Yadav on Noida Protest: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में कर्मचारियों के उग्र हुए प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि जब मजदूर अपनी मांग लेकर आए, तो सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की?

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav on Noida Workders Protest
नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव | Image: Republic, ANI

Noida Protest news: उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के उग्र हुए प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि नोएडा में जो हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की और सरकार की है। अखिलेश ने पूछा कि मजदूरों की मांग की सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की?

अन्याय अपनी चरम सीमा पर पहुंचा- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि BJP सरकार में अन्याय अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर तरह का अन्याय हो रहा है। आर्थिक रूप से अन्याय हो रहा है। बढ़ती महंगाई से अन्याय हो रहा है। बढ़ती बेरोजगारी से अन्याय हो रहा है। आज हमने नोएडा में जो देखा- तमाम गाड़ियां जलाई गई, मजदूर बड़े पैमाने पर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की है।

उन्होंने पूछा कि सरकार की इसमें कमी ये है कि जब मजदूर अपनी मांग लेकर आए, तो सुनवाई क्यों नहीं की? दूसरे राज्यों में मजदूरों की तनख्वाह बढ़ाई गई, तो उत्तर प्रदेश में सरकार ने राहत क्यों नहीं दी? सरकार ने बातचीत का रास्ता क्यों नहीं निकाला?

'सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती'

अखिलेश ने यह भी कहा कि एक तरफ तो सरकार निवेश की बात कर रही है, दूसरी ओर मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। निवेश आएगा और मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे? ये पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती। सरकार  लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती, एकतंत्र में विश्वास करती है। वो संविधान पर भरोसा नहीं करती, अपने मन विधान पर भरोसा करती है।

Advertisement

पूरे नोएडा में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन

बता दें कि नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का शुरू हुए आंदोलन ने सोमवार (13 अप्रैल) को हिंसक रूप ले लिया। नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री मजदूर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान जमकर आगजनी और बवाल हो रहा है। कहीं गाड़ियों को फूंक दिया गया, तो कहीं सड़कें जाम कर दी गई। श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में इतनी कम सैलरी पर गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

इस प्रदर्शन की शुरुआत नोएडा फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे नोएडा में फैलने लगा। फेज-2 और इकोटेक-3 के बाद नोएडा सेक्टर-62 और नोएडा सेक्टर 15 में भी मजदूर भी सड़क पर उतर गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सैलरी और ओवरटाइम को लेकर नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड