पति को खाने में दी नींद की गोली, उतारा मौत के घाट... फिर बाथरूम में गाड़ कर ऊपर से बनवा दिया फर्श, मेरठ के बाद आगरा में 'नीले ड्रम' जैसा कांड

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर उसका शव बाथरूम में दफना दिया, खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई, फिर गला घोंटा और 45 दिन तक गुमशुदगी का नाटक किया, जानें क्या है मामला, पढे़ं पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
wife kills husband Agra
आगरा में पत्नी ने नींद की गोलियां देकर पति को मारा, बाथरूम में दफनाकर 45 दिन तक ढूंढने का ड्रामा करती रही | Image: X

आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, सिकंदरा के रेणुकाधाम कॉलोनी में रहने वाली रूबी ने अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर दी और फिर शव को अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया।  रूबी ने शव को दफनाने के बाद शव के ऊपर प्लास्टर और टाइल्स लगवा दीं थी, सबसे हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद रूबी करीब 45 दिनों तक पुलिस के साथ मिलकर पति को ढूंढने का नाटक करती रही, ये घटना 18 मई की बताई जा रही है। रूबी ने पति की हत्या के कुछ दिनों बाद थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद भी खोजबीन में शामिल होने का दिखावा किया।

शव को कैसे छिपाया?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रूबी ने सुरेंद्र के लिए खीर बनाई, इसके बाद खीर में 20 से ज्यादा नींद की गोलियां मिला दीं, ये खीर खाते ही सुरेंद्र बेहोश हो गए। इसके बाद रूबी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। एक रात पहले हत्या करने के बाद ही  रूबी ने देर ना करते हुए सुबह बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को उसमें दफना दिया। शव पर मिट्टी डालने के बाद मिस्त्री और मजदूर बुलाकर प्लास्टर और टाइल्स लगवा दीं, ताकि दूर दूर तक किसी का शक ना जाए।

कैसे खुला राज? 

पुलिस एक पुराने ट्रक चोरी के मामले की रूटीन जांच के दौरान रूबी के घर पहुंची थी, जिससे रूबी अचानक घबरा गई और ससुर के पास मदद के लिए फोन किया। परिवार को रूबी पर पहले से शक था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को बताया, फिर पूछताछ के दौरान रूबी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़ा और खुदाई की, जहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ।

शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रूबी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, महिला ने हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया था। पूरे मामले की गहराई से जांच चल रही है

Advertisement

सुरेंद्र शराब पीके झगड़ा करता था

पड़ोसियों के मुताबिक, सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे, इससे पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे, जो कभी-कभी सड़क तक पहुंच जाते थे। रूबी इलाके में महिलाओं के कपड़े सिलने का काम करती थीं। उनके हाथों के सिले कपड़े आसपास काफी पसंद किए जाते थे।

सुरेंद्र और रूबी की शादी को 16 साल हो चुके थे। उनके दो बेटियां हैं। हत्या के दिन रूबी ने बेटियों को चाचा के घर भेज दिया था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हत्या का असली मकसद क्या था। क्या कोई और भी इस साजिश में शामिल था? क्या घरेलू विवाद ही कारण था? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

Advertisement

ऐसे मामले समाज को गहराई से झकझोरते हैं। घरेलू हिंसा और शराब पीकर झगड़ा करने जैसी समस्याएं जब ठीक नहीं होती तो नतीजा इतना भयावह हो सकता है। परिवार और पड़ोसियों की सतर्कता, साथ ही पुलिस की तुरंत जांच ने इस राज को खोलने में मदद की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी कहानी साफ हो जाएगी, फिलहाल आरोपी रूबी हिरासत में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'शिवराज से ज्यादा चंदा दिया था, कोर्ट जाऊंगा', दिग्विजय सिंह का ऐलान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड