Agra: 5000 रुपये का ऑफर दिया, फिर पिस्टल दिखाकर साथ चलने को कहा... लड़की की होशियारी से ऐसे पलटी बाजी, पुलिस ने दबोचा

आगरा में एक टीचर ने लड़की को पिस्तौल दिखाकर साथ चलने को कहा। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agra
आगरा में लड़की को पिस्टल दिखाकर 5000 रुपये ऑफर, फिर हुआ ये | Image: AI/ Repiblic

Agra News: आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक टीचर ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी लड़की को पिस्तौल दिखाकर साथ चलने को कहा। आरोपी की पहचान श्यामवीर सिंह के रूप में हुई है, जो मथुरा के एक स्कूल में पढ़ता है।

लड़की ने बताया कि जब वह रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी, तभी दो युवकों ने कार से आवाज लगाई और उसे साथ चलने के लिए 5000 रुपये का ऑफर दिया। जब लड़की ने मना किया, तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। लेकिन लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को खूब सुनाया। इसके मामले में तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लड़की की हिम्मत, आरोपी को सजा

आरोपी श्यामवीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना समाज के लिए एक सबक है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। लड़की की हिम्मत और पुलिस की कार्रवाई ने आरोपी को सजा दिलाने का काम किया है।

नशे की हालत में था आरोपी शिक्षक 

युवती का साहस देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को नशे की हालत में था। एक राहगीर ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मगर वह उसे भी धमकाने लगा। इसके बावजूद लोगों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। युवती भी विरोध करने लगी। इसी बीच लोगों ने आरोपी के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। यह देखकर आरोपी शिक्षक चाबी छीनकर भागने लगा। आरोप है कि उसके साथी ने युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मगर पीड़िता ने कार के वीडियो बना लिए और वायरल कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश की। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, ऐसा कृत्य करना जिससे किसी की जान खतरे में पड़ जाए आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।

Advertisement

मथुरा का रहने वाला है आरोपी शिक्षक

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक राधा कुंज सिकंदरा निवासी श्यामवीर सिंह है। वह मथुरा के बलदेव स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक बताया जा रहा है। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसकी लाइसेंस की पिस्टल और कार को जब्त कर लिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में बारिश

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड