गला घोंटा और दफना दिया...फिर आवारा कुत्तों ने किया ऐसा, जिंदा हो गई 'लाश'; गजब है आगरा की ये कहानी!
युवक को जमीन विवाद के चलते 4 लोगों में पहले मारापीटा फिर गला घोंट दिया। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने युवक को दफनाया और फरार हो गए।
- भारत
- 2 min read

Agra News: यूपी के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। यहां एक युवक को जमीन विवाद के चलते 4 लोगों में पहले मारापीटा फिर गला घोंट दिया। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने युवक को दफनाया और फरार हो गए। थोड़ी ही देर बाद आवारा कुत्ते वहां आए और मिट्टी खोदनी शुरू कर दी।
मांस की तलाश में घूम रहे कुत्तों ने युवक को जैसे नोंचा वो जिंदा हो गया। वो किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। युवक की पहचान 24 वर्षीय रूप किशोर के रूप में हुई है। वो थाना सिकंदरा के अरतौनी गांव का रहने वाला है।
घर से बुलाकर ले गए और गला घोंट दिया
रूप किशोर ने बताया कि गांव के ही अंकित, गौरव, करण और आकाश ने आगरा के आर्टोनी इलाके में उसके साथ मारपीट की और जिंदा दफना दिया। पीड़ित की एफआईआर के मुताबिक चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। युवक के बेहोश होने पर आरोपियों ने सोचा कि वो मर गया है।
युवक को मृत मानकर चारों लोगों ने उसे अपने खेत में दफना दिया। मिट्टी के नीचे दफन होने के बावजूद भी किशोर की सांसें चलती रहीं और आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस स्थान को खोदना शुरू कर दिया जहां उसे दफनाया गया था। रूप किशोर को तब होश आया जब कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया। होश में आने के बाद रूप किशोर वहां से निकलने में कामयाब रहा और कुछ स्थानीय लोगों के पास पहुंचा, जो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
Advertisement
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
रूप किशोर की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को चार हमलावर जबरन घर से ले गए थे। सिकंदरा पुलिस स्टेशन के SHO नीरज शर्मा ने कहा कि चार आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं इस घटना ने इलाके में हर किसी को दंग कर दिया है।