झांसी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, एक के पैर में लगी गोली

झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से आधा दर्जन मवेशी बरामद किये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police
झांसी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया | Image: PTI

झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से आधा दर्जन मवेशी बरामद किये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को जांच के दौरान ‘स्वाट’ टीम व रक्सा थाना पुलिस ने जब एक मालवाहक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो लोगों ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर ‘फायर’ कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह देख पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली झांसी निवासी एक बदमाश रशीद उर्फ पिस्टन के पैर में लगी, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश रशीद उर्फ पिस्टन पर हत्या लूट गैंगस्टर सहित लगभग 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसका साथी सलमान चोरी के विभिन्न आरोपों में जेल जा चुका है।

पशु तस्करों के पास से भैंस बरामद

उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से पशु चोरी का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन से छह भैंस बरामद की गईं जिनको मध्य प्रदेश के क्षेत्र से चुराकर यहां बेचने के लिए लाया जा रहा था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली टू शिमला फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड