UP: 'संभल से हिंदू नहीं मुसलमानों का पलायन हो रहा है, अफवाह...', ओवैसी के बयान पर प्रमोद कृष्णम का पलटवार

ओवैसी के इस पोस्ट के बाद जब संभल के कल्कि धाम पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से बात की गई तो उन्होंने ओवैसी के दावे को नकारते हुए जमकर लताड़ लगाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
acharya-pramod-krishnam-asaduddin-owaisi
'संभल से हिंदू नहीं मुसलमानों का पलायन हो रहा है, अफवाह...', ओवैसी के बयान पर प्रमोद कृष्णम का पलटवार | Image: PTI and IANS

AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक अखबार की कटिंग जिसमें संभल से मुसलमानों के पलायन की खबर लिखी हुई है अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर कर संभल से मुसलमानों के पलायन की बात का दावा किया। ओवैसी के इस पोस्ट के बाद जब संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से बात की गई तो उन्होंने ओवैसी के इस दावे को नकारते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ओवैसी को करारा जवाब देते हुए कहा कि यहां से कुछ अपराधी जरूर फरार हुए हैं, लेकिन पलायन किसी का नहीं हुआ है। 

संभल में मुसलमान के पलायन के मुद्दे पर ओवैसी ने ट्वीट किया, 'संभल में इतना डर और ज़ुल्म का माहौल बना दिया गया है कि लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। सरकार को संभल के मुसलमानों को निशाना बनाना और उन्हें इज्तिमाई सज़ा देना बंद करना होगा, जल्द से जल्द एतिमाद-साज़ी के क़दम उठाए जाने चाहिए। मोदी और भाजपा ने बार-बार झूठी अफ़वाह फैलाई थी कि कुछ इलाकों में हिंदू समाज का 'पलायन' हो रहा था, हर बार वह बात झूठी साबित हुई थी। यहाँ तो पुलिस और प्रशासन यह बात ख़ुद मान रहे हैं कि मुसलमानों को जबरन पलायन हो रहा है, तो फिर सरकार चुप क्यों है?'


अगर ओवैसी को पाकिस्तान के लिए पलायन करना...

ओवैसी के इस ट्वीट पर सम्भल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ओवैसी को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि यहां से कुछ अपराधी जरूर फरार हुए हैं जिन्होंने मस्जिद के सर्वे की टीम और उनके कोर्ट कमिश्नर पर हमला किया था। हां ओवैसी के पलायन का समय जरूर आ गया है। अगर ओवैसी को पलायन करना है तो वो जरूर पाकिस्तान के लिए पलायन कर सकते हैं उनके लिए आर्थिक मदद का इंतजाम कल्किधाम की तरफ से कर दिया जाएगा। यहां से वही लोग फरार हुए हैं जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया और अदालत द्वारा जामा मस्जिद में सर्वे के लिए नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर की हत्या का प्रयास किया वो अपराधी फरार हैं।

पूर्व सांसद के बताए थे आतंकी कनेक्शन

इसके पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा के दिवंगत सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने लाहौर की जेल में बंद मोहम्मद उस्मान की गिरफ्तारी और उसका आतंकी कनेक्शन अफगानिस्तान से होने को लेकर दिवंगत सांसद बर्क पर हमला बोलते हुए कहा था कि बर्क ने न सिर्फ तालिबान का समर्थन किया था बल्कि वंदे मातरम का विरोध भी किया था। अगर आतंकवादी का डॉ. बर्क से कोई रिश्ता निकला है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हां अगर उनका किसी शरीफ आदमी से रिश्ता निकलता तो जरूर हैरान करने वाली बात होती। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः प्रमोद कृष्णम का महाकुंभ स्नान को लेकर सनातन विरोधी नेताओं पर हमला

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड