अपडेटेड 30 November 2024 at 23:16 IST

बलिया में छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में छह वर्षीय दलित बालक के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कुकर्म करने के आरोपी 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

Follow : Google News Icon  
arrest
सांकेतिक फोटो | Image: Freepik

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में छह वर्षीय दलित बालक के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कुकर्म करने के आरोपी 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले छह वर्षीय दलित बालक के साथ उसके गांव के ही अजीत यादव (22) ने गत 22 नवंबर को कथित रूप से अप्राकृतिक कुकर्म दुष्कर्म किया था।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने शनिवार की शाम को बताया कि इस मामले में बालक की नानी की तहरीर पर बुधवार को अजीत यादव के विरुद्ध भारतीय न्‍याय संहिता की संबंधित धाराओं समेत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी एसटी) की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी अजीत यादव को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया और उसे बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संभल हिंसा: मौलाना तौकीर रजा और जमीयत उलेमा पर बरसे महंत राजू दास

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 23:16 IST