अपडेटेड 8 March 2025 at 13:25 IST
UP में विवाह समारोह में हुए विवाद में एक किशोर की मौत
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में एक विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घ
- भारत
- 2 min read

UP: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में एक विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव के श्री भगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ होनी थी।
इसने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को रात बारात मुजही से निकल कर चक्खान पहुंची। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर विवाद हो गया, जिसमें कृष्णा राजभर (15 ) की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उधर इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सिकंदरपुर कस्बे में गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा देकर थोड़ी देर बाद ही चक्का जाम समाप्त करा दिया।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 13:25 IST