BREAKING: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, 200 मरीजों को किया गया शिफ्ट; CM योगी ने लिया संज्ञान
लखनऊ लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर लगी जिसके कारण पूरे अस्पताल में धुंआ भर गया।
- भारत
- 2 min read

BREAKING: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर लगी जिसके कारण पूरे अस्पताल में धुंआ भर गया। आनन-फानन में मरीजों को लोकबंधु अस्पताल से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
करीब 200 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर कहा कि भूतल पर धुआं देखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
Advertisement
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि हमें लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड यहां पहुंच गई है। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।