बरेली में गैस एजेन्सी के ट्रक में लगी आग, एक के बाद एक 345 से अधिक सिलेंडर फटने से फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर में सोमवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें लदे 345 से ज्यादा सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
345 cylinders exploded one after the other
345 cylinders exploded one after the other | Image: AI

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर में सोमवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें लदे 345 से ज्यादा सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए जोरदार धमाकों से आसपास के इलाकों में अफरा—तफरी और दहशत फैल गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेन्सी के ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उस पर लदे सिलेंडरों में धमाके होना शुरू हो गये, एक के बाद एक 345 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाके होने से आसपास के गांवों में अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया और दहशत व्याप्त हो गयी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि धमाकों से घबराये ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के गोदाम के आसपास का इलाका खाली करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी।

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाकों की आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनायी दी और फटे हुए सिलेंडरों के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर खेतों में गिरे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कुणाल कामरा के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, पोस्टर शेयर कर लिखा- 'Truth'

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड