महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Noida Bus Fire
बस में लगी आग | Image: Representative

रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थयात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ।

Advertisement

प्रसाद ने बताया कि बस से कूदते समय वाहन चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा,‘‘सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं क्योंकि वे समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।’’ एक यात्री ने बताया कि बस में कुछ जलने की गंध आने के बाद चालक ने वाहन रोक दिया था।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड