UP News: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई; 2 युवकों की मौके पर मौत

युवक विवाह समारोह से लौट रहे थे। बीच रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident News
बाराबंकी में हादसा | Image: META AI (Representative)

Barabanki Accident News: बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात सिहाली गांव में आयोजित एक विवाह समारोह से लौट रहे कुंदन (24) और कलीराम (23) की मोटरसाइकिल रास्ते में रामनगर थाना क्षेत्र के रानी बाजार और तिलोकपुर के बीच टांडा रावत गांव के पास स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने गिर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, हाथों में कैमरा थामे कुछ यूं शेरों का करते दिखे दीदार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड