अपडेटेड 16 May 2025 at 20:42 IST
Hair Transplant: कानपुर में 2 इंजीनियरों की मौत से हड़कंप... हेयर ट्रांसप्लांट करवाना है तो क्या सावधानी बरतने की जरूरत?
हेयर ट्रांसप्लांट कराना बहुत खतरनाक नहीं है। लाखों लोग इसे सफलतापूर्वक करवाते हैं, लेकिन आपकी और डॉक्टर की जरा सी लापरवाही जोखिम भरी हो सकती है। स्पेशलिस्ट बताते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट से मौत के चांसेस ना के बराबर होते हैं।
- भारत
- 2 min read

Hair Transplant Safety : आजकल बाल झड़ना आम बात हो गई है। अगर आप भी बाल झड़ने के बाद गंजेपन का शिकार हो गए हैं और हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से दो इंजीनियर की मौत हो गई और एक की जान जैसे-तैसे बच पाई है। जान गंवाने वाले दोनों इंजीनियर ने एक ही डॉक्टर से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।
हेयर ट्रांसप्लांट आमतौर पर एक सुरक्षित कॉस्मेटिक प्रक्रिया मानी जाती है, बशर्ते इसे योग्य डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन से कराया जाए। हालांकि, कुछ मामलों में यह खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर सावधानियां न बरती जाएं। उचित सुविधाओं और प्रोटोकॉल के साथ हेयर ट्रांसप्लांट सुरक्षित रहता है। कानपुर में दोनों इंजीनियर को हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद चेहरे पर भयंकर स्वेलिंग और असहनीय दर्द होने लगा था। इससे पहले भी हेयर ट्रांसप्लांट से मौत के मामले सामने आए हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट में बरतें ये सावधानी
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले और बाद में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, जिससे रिकवरी तेजी से होती है। सावधानियां बरतने से हेयर ट्रांसप्लांट की सफलता की संभावना बढ़ती है। अपने डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें, क्योंकि हर व्यक्ति की स्थिति अलग हो सकती है। हेयर ट्रांसप्लांट में अगर सावधानियां न बरती जाएं, कुछ मामलों में यह खतरनाक हो सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट केवल प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन से करवाएं। कई मामलों में हेयर ट्रांसप्लांट डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन के बजाय डेंटिस्ट, एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा किया गया है।
- सोशल मीडिया के चमकदार वादों और विज्ञापनों पर भरोसा न करें।
- एक बार में 2,000-3,000 ग्राफ्ट्स से ज्यादा न करवाएं और विशेषज्ञ की सलाह मानें।
- ट्रांसप्लांट कराने के बाद उसे छूने, खरोंचने या रगड़ने से बचें।
- पहले 2-3 दिन तक सिर को पानी या पसीने से बचाएं। डॉक्टर द्वारा बताए गए समय के बाद ही बाल धोएं।
- दवाएं समय पर लें और सूजन, दर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कम से कम 2-4 सप्ताह तक धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
हेयर ट्रांसप्लांट कराना बहुत खतरनाक नहीं है। लाखों लोग इसे सफलतापूर्वक करवाते हैं। लेकिन आपकी और डॉक्टर की जरा सी लापरवाही जोखिम भरी हो सकती है। हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट बताते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट से मौत के चांसेस ना के बराबर होते हैं। मौत के कारण बहुत अधिक ब्लीडिंग, डॉक्टर द्वारा दी गई ड्रग्स और पेशेंट की बॉडी में होने वाले रिएक्शन हो सकते हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 May 2025 at 20:42 IST