कानपुर स्कूटी ब्लास्ट मामले में पुलिस का एक्शन, 12 लोग हिरासत में, पांच पुलिसकर्मी संस्पेंड, कमिश्नर बोले- आतंकी हमले का कोई एंगल नहीं

Kanpur scooty blast: कानपुर में बीते दिन हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस कमिश्नर ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि ये धमाका कैसे हुआ था? मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और 12 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Explosion in scooter in Kanpur
कानपुर में स्कूटी में धमाका | Image: ANI/Republic

UP Kanpur Scooty Blast news: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार (8 अक्टूबर) को जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। यहां सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में अचानक धमाका हुआ, जिसमें कई लोग झुलस गए। घटना पर अब पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। उन्होंने मामले में आतंकी हमले के एंगल को नकार दिया। उन्होंने ये भी ब्लास्ट कैसे हुआ?

घटना का सामने आया CCTV फुटेज

घटना कानपुर के मूलगंज इलाके के मिश्री बाजार इलाके की है। शाम करीब 7.15 बजे की घटना है। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के वक्त आग और धुआं साफ-साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान के सामने दो स्कूटर खड़े हैं। तभी वहां नीचे रखे सामान में आग लगती दिखाई दे रही है। फिर चारों ओर धुआं फैल जाता है।

पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया? 

विस्फोट की घटना पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा, "इसमें आतंकी हमले का कोई एंगल नहीं है। लापरवाही के चलते ACP और SHO समेत पांच पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विस्फोटक सामग्री एक डिब्बे में थी और विस्फोट के कारण स्कूटर में आग लग गई... पूरी घटना अवैध पटाखों के भंडारण से जुड़ी है।"

उन्होंने मामले को लेकर हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया, "हमने दो गोदामों को सील कर दिया है। मुख्य आरोपी परवेज और उसके बेटे को 12 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया है। एक नया नाम तारिक भी सामने आ रहा है और उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"

Advertisement

मिश्री बाजार में हुए धमाके की इस घटना में कई लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को केजीएमयू रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल का कानपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना में दो और लोग मामूली रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

दो साल पहले चोरी हुई थी स्कूटी

मामले में खुलासा ये भी हुआ है कि जिस स्कूटी में धमाका हुआ वो व्यापारी बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी की है। यह स्कूटी दो साल पहले हमराज कॉम्प्लेक्स में अग्निकांड वाली रात को वहीं से चोरी हुई थी। गोविंद नगर 11 ब्लॉक के रहने वाले 65 वर्षीय बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी गारमेंट्स व्यापारी हैं। उनकी हमराज कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें थीं। 30 मार्च 2023 को हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग में उनकी दुकानें जल गई थीं। जब बृजेंद्र आग की लपटों से अपना सामान तलाश रहे थे तभी किसी शातिर ने मौका पाकर उनकी स्कूटी चोरी कर ली थी।  

Advertisement

बृजेंद्र ने बताया कि उस रात जब उन्हें स्कूटी चोरी होने की जानकारी हुई तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे। थाने का पूरा स्टाफ आगजनी के चलते व्यस्त था। इस कारण से उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। इसके चलते उन्होंने 31 मार्च को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बाद में उन्होंने 13 जून को अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: 'समाजवादी पार्टी जैसी नहीं BJP...' लखनऊ की महारैली में सपा पर बरसीं मायावती, क्यों की योगी सरकार की तारीफ?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड