'सॉरी मम्मी-पापा, आपके सपने पूरे नहीं कर पाई, रोना मत...', JEE का रिजल्ट देख 11वीं की छात्रा ने की सुसाइड
बुधवार सुबह ही लड़की ने फोन पर अपने माता-पिता से बात की थी। अदिति ने पिता से कहा कि वो उसने फोन का रिचार्ज करा दें। वह रिजल्ट से निराश थीं।
- भारत
- 2 min read

Gorakhpur Suicide News: 'सॉरी मम्मी पापा, माफ कर दो... मैं नहीं कर पाई', JEE मेन्स में असफल होने पर छात्रा के मौत को गले लगाने का मामला गोरखपुर से सामने आया है। फांसी के फंदे से लटकता छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे से मिला। सुसाइड करने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने माता-पिता के लिए भावुक मैसेज लिखा है।
गोरखपुर में 18 साल की अदिति मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह JEE के एग्जाम में फेल हो गई थी, जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर ली।
JEE एग्जाम में फेल होने के बाद लगाया मौत को गले
अदिति मिश्रा इंजीनियर की स्टूडेंट थी। वह कैण्ट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता के एक कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रही थी। 11 फरवरी को ही जेईई का रिजल्ट आया था। अदिति ने JEE एग्जाम में फेल होने के बाद बुधवार (12 फरवरी) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह की थी फोन पर बात, पापा से कहा- रिचार्ज करा दो...
इससे पहले बुधवार सुबह ही लड़की ने फोन पर अपने माता-पिता से बात की थी। अदिति ने पिता से कहा कि वो उसने फोन का रिचार्ज करा दें। वह रिजल्ट से निराश थीं। लड़की अपनी रूममेट के बाहर जाने का इंतजार कर रही थी। जब रूममेट हॉस्टल वापस लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से कमरे के अंदर झांकने पर उसने अदिति को लटकते हुए पाया। दोनों लड़कियां गोरखपुर के सत्यदीप गर्ल्स हॉस्टल में एक साथ रहती थीं।
Advertisement
भावुक कर देने वाला सुसाइड नोट
अदिति ने सुसाइड नोट लिख माता पिता से माफी मांगी। सुसाइड नोट से उसने लिखा, "सॉरी मम्मी पापा, मुझे माफ कर दो… मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हमारे रिश्ते का अंत था… आप लोग रोना मत। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाई। आप लोग छोटी (बहन) का ख्याल रखना। वह आपके सपने जरूर पूरे करेगी। आपकी प्यारी बेटी - अदिति।”
अदिति मूलरूप से संतकबीरनगर की रहने वाली थी। इस घटना की सूचना फौरन ही उसके परिवारवालों को दी गई। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।