अपडेटेड 22 June 2024 at 10:21 IST

UP में रातोंरात हुआ 11 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर

IPS Transfer: अमरेंद्र सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को एडीजी जोन बरेली बनाया गया।

Follow : Google News Icon  
uttar pradesh ips officers transfer
यूपी में आईपीएस अधिकारियों का तबादला | Image: PTI, Representative

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत कुल 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अमरेंद्र सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को एडीजी जोन बरेली बनाया गया। सरकार ने अफसरों के तबादलों की लिस्ट जारी की है...

किस अधिकारी का कहां हुआ ट्रांसफर?

- लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर की जगह अमरेंद्र कुमार सेंगर को यह जिम्मा सौंपा गया है।

- वहीं, एसबी शिराडकर अब अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।

Advertisement

- रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाए गए हैं। वह पहले प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर थे।

- प्रेमचंद मीणा को उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

Advertisement

- बिनोद कुमार सिंह का ट्रांसफर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में हुआ है। उन्हें साइबर क्राइम का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

- प्रकाश डी को रेलवे का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनसे पहले जय नरायन सिंह के पास रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी थी।

- जय नरायन सिंह अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

- विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार को  सीबीसीआईडी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

- रघुवीर लाल को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के साथ विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- के सत्यनारायण अपर पुलिस महानिदेशक यातायात बने हैं।

- वहीं, बीडी पॉल्सन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाए गए।

पहले भी हुए थे कई तबादले

गौरतलब है कि जनवरी 2024 में भी योगी सरकार ने कई अफसरों के ट्रांसफर किए थे। तब 19 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे। फिर 33 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिनमें कुछ ऐसे अधिकारी शामिल थे, जिनके ट्रांसफर में संशोधन हुआ था। 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, लागू हुआ ये कानून; 10 साल की सजा से एक करोड़ जुर्माने का प्रावधान

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 June 2024 at 10:11 IST