लखनऊ के कई फ्लैटों में पाई गई 10 विदेशी महिलाएं, मामला दर्ज

Uttar Pradesh: लखनऊ के कई फ्लैटों में 10 विदेशी महिलाएं पाई गई हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से 10 विदेशी महिलाओं के रहने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद पता चला कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी महिलाओं को रखा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और वह छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वे विदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। केवल एक महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध करायी।

Advertisement

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया गया और उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

हालांकि, वह किराए के समझौते प्रस्तुत करने, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक) को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहा।

Advertisement

पुलिस ने मामले के संबंध में शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab: 'पंथिक' सभा ने नए जत्थेदारों की नियुक्ति को किया खारिज

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड