Uttar Pradesh: बलिया में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र स्थित एक गांव में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Representative image of a knife attack.
Uttar Pradesh: बलिया में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, मुकदमा दर्ज | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र स्थित एक गांव में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने रविवार को बताया कि राजेश साहनी (45) नामक व्यक्ति पर उसके पड़ोस के गांव डुमरी के रहने वाले कुछ लोगों ने शनिवार देर रात चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार..

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर देर रात किसी बात को लेकर साहनी के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने साहनी के साथ मारपीट की और उसके पेट तथा जांघ में चाकू घोंप दिया। झा ने बताया कि इस मामले में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - Back Acne: पीठ पर दाने निकलने के कारण क्या हैं?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड