Uttar Pradesh: 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग गिरफ्तार

बुलंदशहर के नरसेना थानाक्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने को लेकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Uttar Pradesh: 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग गिरफ्तार | Image: X

बुलंदशहर के नरसेना थानाक्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने को लेकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की चार साल की पोती शनिवार शाम छत पर खेलते हुए लापता हो गई थी। तलाशी के दौरान पड़ोस में रहने वाले सागर (80) नामक व्यक्ति के घर से बच्ची के रोने की आवाज आई। जैसे ही बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सागर को उसके (बच्ची के) साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मां ने बताया कि..

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया है तथा उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रसाद के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछ्ताछ की गई तथा उसे अब विधिक कार्रवाई के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - इन जगहों पर क्यों रहना चाहिए चुप? जानें क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड