अपडेटेड 21 March 2024 at 07:06 IST

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की

सहारनपुर जिले में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Commits Suicide
कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की | Image: Shutterstock

सहारनपुर जिले में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सहारनपुर जिले में गागलहेडी थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में किसान विनोद कुमार (50) ने 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख 80 हजार रूपये का ऋण लिया था, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस कारण से वह किश्त का भुगतान नही कर पा रहे थे।

Advertisement

पुलिस के अनुसार विनोद के पुत्र राजेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उसके गांव पहुचे और जबरदस्ती उसके पिता को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस के मुताबिक राजेश का कहना है कि इस बीच गांव वालों ने किसी तरह कहसुनकर बैंक वालों को समझाया जिससे बैंक वाले विनोद कुमार को छोड़कर वापस चले गये लेकिन इसके बाद से विनोद मानसिक तनाव में आ गया और आज बुधवार को खेत में जाकर उसने गले में माफलर से पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। राजेश ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 07:06 IST