उपचुनाव में हाथ मिलाएंगे UP के 'दो लड़के', 10 विधानसभा सीटों की लड़ाई; BJP के लिए होगा एक और टेस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन करने वाली हैं। 10 सीटों में से कांग्रेस 3 सीटें मांग सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rahul gandhi and akhilesh yadav
यूपी उपचुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन कर सकती हैं। | Image: Facebook

Uttar Pradesh By-Election: हालिया लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के दो लड़कों ने कमाल किया है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी की जोड़ी ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी को करारी शिकस्त दी।  अब उत्तर प्रदेश का रण एक और चुनावी जंग के लिए तैयार हो रहा है। इस बार विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं, जो लोकसभा चुनावों में हारी भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती से कम नहीं हैं। वो इसलिए कि उपचुनाव के लिए भाी UP के 'दो लड़के' हाथ मिला सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन करने वाली हैं। उपचुनाव गठबंधन के साथ लड़ने की तैयारी में सपा-कांग्रेस कर चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर मंथन चल रहा है। 10 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 3 सीटें मांग सकती है।

10 सीटों पर होगा उपचुनाव

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के बाद अब उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की संभावना है। इन 10 सीटों पर उपचुनाव विधायकों के इस्तीफे के चलते होगा। विधायकों के सामने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद विधानसभा की सदस्यता छोड़ने की मजबूरी है। बीजेपी और सपा के 9 विधायक अब संसद के सदस्य बन चुके हैं। इनमें से कुछ विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जबकि कुछ आने वाले वक्त में विधायकी छोड़ेंगे।

यह भी पढे़ं: मायावती बहुजन आंदोलन से विमुख हो गईं: बसपा के संस्थापक सदस्य आर के चौधरी

Advertisement

UP के वो विधायक, जो बने हैं सांसद

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव: करहल से विधायक रहे। वो अब कन्नौज से सांसद बने हैं।
  • सपा के नेता अवधेश प्रसाद: मिल्कीपुर से विधायक रहे। अब फैजाबाद से सांसद बने हैं।
  • सपा के जियाउर रहमान बर्क: कुंदरकी से विधायक रहे। अब संभल से सांसद चुने गए।
  • बीजेपी के अनूप वाल्मीकि प्रधान: खैर विधानसभा सीट विधायक रहे। अब हाथरस से सांसद चुने गए।
  • बीजेपी के अतुल गर्ग: गाजियाबाद से सांसद चुने गए हैं। यहीं से विधायक भी बने थे।
  • बीजेपी के प्रवीण पटेल: फूलपुर से सांसद बने हैं। इसी सीट से विधायक चुने गए थे।
  • RLD के चंदन चौहान: बिजनौर से सांसद चुने गए हैं। मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे।
  • विनोद कुमार बिंद: बीजेपी के सांसद बने हैं। मझवा सीट से विधायक चुने गए थे।
  • सपा के लालजी वर्मा: कटेहरी विधानसभा सीट से चुनकर आए थे। अब अंबेडकरनगर से सांसद बने हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपना विधायक पद छोड़ चुके हैं। अखिलेश यादव की तरह की अवधेश प्रसाद ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। शीशमऊ विधानसभा सीट भी खाली हो सकती है, क्योंकि सपा विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी के एक मामले में हाल ही में सजा सुनाई गई है। इस स्थिति में इरफान सोलंकी की विधायकी जा सकती है। इस तरह 10 सीटों पर उपचुनाव में संभावना बनी है।

BJP के लिए होगा एक और टेस्ट

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक नया टेस्ट होगा। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को शिकस्त मिली है। सपा को 37 तो कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी 33 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में 10 सीटों पर उपचुनाव होगा, तो कई ऐसी सीटें हैं, जहां पहले सपा जीत चुकी थी। ऐसे में अपनी सीटों को बचाने के साथ सपा को उसकी सीटों पर हराना भी बीजेपी के लिए चुनौती होगी।

Advertisement

यह भी पढे़ं: जनता ने नकारा, पर सत्ता की भूख में तड़पने लगा इंडी गठबंधन! बीजेपी के सहयोगियों को बहकाने की कोशिश

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड