अपडेटेड 24 February 2025 at 16:49 IST

Uttar Pradesh: उन्नाव में अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

उन्नाव जिले में सराय मनिहार गांव के पास बिहार-बक्सर मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Undertrail person dies
Uttar Pradesh: उन्नाव में अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत | Image: PTI

उन्नाव जिले में सराय मनिहार गांव के पास बिहार-बक्सर मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि..

सिंह ने बताया कि जान गंवाने वालों में जुड़वा भाई अरबाज खान (16) और आदिल खान (16) तथा सरफराज (22) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित रायबरेली जिले के दिग्पालगंज पथाई से घर लौट रहे थे, जहां वे हलवाई का काम करते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जुड़वा भाई अरबाज और आदिल ने पहले ही अपने पिता को गंभीर बीमारी के कारण खो दिया था। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी और अब वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 16:49 IST