Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत

हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में मुरसान-सादाबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत | Image: Representational

हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में मुरसान-सादाबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बुधवार को बताया कि मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मगटई गांव के निवासी दो युवक किसी काम से मंगलवार की शाम को मुरसान कस्बे आये थे।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि वे रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी मुरसान-सादाबाद मार्ग पर आरबीएस कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र और ननकेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18-19 वर्ष है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - Beetroot: किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड