उत्तर प्रदेश: उचौरी भैरोपुर गांव में 2 लोगों की गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badarpur Shocker: Family Of Three Found Dead In Suspected Suicide Pact, Decomposed Bodies Recovered
गोली मार कर हत्या | Image: Representational

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए चार टीमें बनाई हैं और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड