अपडेटेड 22 November 2024 at 08:53 IST

Uttar Pradesh: देवरिया में नेहाल सिंह हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया जिले की पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
South actress Kasthuri Shankar arrested in Hyderabad
देवरिया में नेहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार | Image: Representational

देवरिया जिले की पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों आरोपी घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सात नवंबर को देवरिया जिले के थाना सुरौली क्षेत्र के गांव जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

सिंह ने बताया कि…

सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय को मुखबिर की सूचना पर आज तड़के गांव मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के अनुसार इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों घायल हो गए जिन्हें यहां महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इसमें बताया गया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, तमंचा तथा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार नेहाल सिंह हत्याकांड में 12 नवंबर को भी मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नेहाल सिंह हत्याकांड में करणी सेना की तरफ से पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें शामिल एकौना थाना क्षेत्र के गांव हौली बलिया के निवासी विशाल सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर निवासी एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - Brihaspati Dev: गुरुवार को करें बृहस्पति देव के 108 नामों का जाप

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 08:53 IST