LIVE UPDATES/ 'एक परिवार को बचाने के लिए संविधान में संशोधन किए', राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण
India News Live: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। वहीं, राज्यसभा में संविधान पर चर्चा जारी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है।
- भारत
- 16 min read

India News Live: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। वहीं, राज्यसभा में संविधान पर चर्चा जारी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है।
दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 लागू
दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में स्मॉग की चादर और हवा में घुले प्रदूषण के जहर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (GRAP-4) लागू कर दिया गया है। वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही जीआरएपी के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लागू हो गए हैं।
GRAP का चौथा चरण दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में लागू है। NCR में छठी से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं ‘हाइब्रिड मोड’ में चलेंगी।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
दिल्ली का औसत AQI आज रात 9 बजे बढ़कर 399 हो गया और 10 बजे 400 के आंकड़े को पार कर गया। अत्यधिक प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और बिल्कुल शांत हवा की स्थिति के कारण दिल्ली के AQI में भारी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, GRAP पर CAQM उप-समिति ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई।
Advertisement
एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में होगा- अशोक चव्हाण
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' बिल पर भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ये फैसला लिया है। जब 5 साल चुनाव चलते हैं तो आचार संहिता लगती है और ज्यादा पैसा लगता है... एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में होगा। पैसे की बचत होगी
'एक राष्ट्र-एक चुनाव' इस देश के लिए वरदान साबित होगा- दिनेश शर्मा
'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "...'एक राष्ट्र-एक चुनाव' इस देश के लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल धन की बचत होगी, इससे GDP भी बढ़ेगी। हमारा जो समय व्यर्थ होता है। उसका हल 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' है। इसके माध्यम से नई लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की शुरूआत होगी।"
Advertisement
हेमंत सोरेन श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
निवेश के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया
मुंबई में पूर्वोत्तर व्यापार और निवेश रोड शो पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज 2 उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्री हमारे साथ मौजूद थे। ये तीसरा रोड शो है। इसके बाद 2 और रोड शो होंगे। मुझे उम्मीद है कि निवेश के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे।"
जम्मू एवं कश्मीर : डोडा के गंदोह धड़कई इलाके में जंगल में आग
जम्मू एवं कश्मीर : डोडा ज़िले के गंदोह धड़कई इलाके में जंगल में आग लग गई।
कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा
कनाडा की वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया।
संभल में शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की
उत्तर प्रदेश: संभल में दशकों बाद खुले शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
पाकिस्तान: चौधरी फवाद हुसैन ने की प्रियंका गांधी की तारीफ
पाकिस्तान सरकार में मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन ने खुलकर प्रियंका गांधी की तारीफ की है। फवाद ने X पर प्रियंका का फोटो शेयर कर लिखा- 'जवाहरलाल नेहरू जैसे स्वतंत्रता सेनानी की ग्रैंड डॉटर से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी धाक जमाई है। यह बहुत शर्मनाक है कि आज तक किसी भी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।
दिल्ली पुलिस ने 2 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात गिरोह टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गिरोह से जुड़े एक बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 10 फायरआर्म और 15 जिंदा कारतूस ज़ब्त किए गए हैं।
समाजवादी पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव अकेले लड़ेगी
समाजवादी पार्टी कभी भी नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं रह सकती, मुंबई महानगरपालिका चुनाव सपा अकेले लड़ेगी।
BJP ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप
भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 17 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायक से मुलाकात की।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाकुंभ पर कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार के 2 मंत्रियों ने जम्मू आकर निमंत्रण दिए। ये आस्था का महाकुंभ है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर आयोजन को दिव्यता और भव्यता प्रदान करने की कोशिश की है। दुनियाभर से लोग आएंगे। इससे प्रयागराज और आसपास की अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी।"
सुखबीर बादल गोली चलाने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
पंजाब पुलिस ने 4 दिसंबर को अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को अमृतसर कोर्ट परिसर में पेश किया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
PM मोदी कल राजस्थान दौरे पर रहेंगे
PM मोदी के दौरे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ''हमारी सरकार एक साल पूरा कर रही है, PM मोदी कल हमारे बीच पधार रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां हो रही हैं। डबल इंजन सरकार PM मोदी के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं की सौगात कल देने वाली है..."
BRS विधायकों का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन
BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव, विधायक हरीश राव और अन्य BRS विधायकों ने लगचेरला गांव के किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ विधानसभा परिसर में तख्तियों और नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश के हिन्दू, बांग्लादेश के ईसाइयों के बारे में कुछ करें- प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहा है...बांग्लादेश के हिन्दू, बांग्लादेश के ईसाइयों के बारे में कुछ करें। इस संबंध में बांग्लादेश सरकार से बात करें। अत्याचार बंद कराएं।
आरक्षण विरोधी है BJP- मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बीजेपी आरक्षण के विरोधी है और इसीलिए वे जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। मोदी जी को देश के स्वाधिनता आंदोलन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए वो इस विषय पर जाना नहीं चाहते।"
किसानों के प्रदर्शन पर अनिल विज का बयान
किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा, " जहां तक ट्रक मार्च निकालने की बात है तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से इजाजत लेकर हर संस्था को प्रदर्शन करने की इजाजत होती है। जहां तक आप रेल रोकने की बात कर रहे हैं तो इसे उन्हें नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लाखों लोगों को परेशानी होती है.."
नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान में दें समर्थन- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "केंद्र सरकार, राज्य सरकार के सहयोग से नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करेगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अभियान में अपना समर्थन दें।"
जाकिर हुसैन को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तबला वादक जाकिर हुसैन ने न केवल अपनी प्रतिभा से बल्कि भारतीय संस्कृति का तबला वादन दुनिया में पहुंचाया। आज वो हमारे बीचे में नहीं है हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उन्हें याद करते हैं..."
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने की PM मोदी से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसनायके ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।
PM मोदी ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। उन्होंने अपनी अद्वितीय लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए तबले को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से मिश्रित किया, और इस प्रकार सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए। उनका प्रतिष्ठित प्रदर्शन और भावपूर्ण रचनाएँ संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करने में योगदान देंगी। उनके परिवार, दोस्तों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
विपक्ष सदन चलाने के लिए तैयार है- शिवपाल
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "राज्य में कई मुद्दे हैं और भाजपा सरकार सदन नहीं चलाना चाहती। अगर सदन नहीं चलेगा तो हम ये मुद्दे कैसे उठाएंगे? विपक्ष सदन चलाने के लिए तैयार है, हम सभी मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं...मौजूदा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट और धोखेबाज सरकार है...''
हमारा संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है- निर्मला सीतारमण
राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संविधान पर चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, 50 से अधिक देश स्वतंत्र हो गए थे और उनका संविधान लिखा हुआ था। लेकिन कई देशों ने अपने संविधानों को बदल दिया, न केवल उनमें संशोधन किया बल्कि सचमुच अपने संविधान की पूरी विशेषता को बदल दिया। लेकिन हमारा संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है, बेशक, बहुत से संशोधनों के बावजूद भी इसमें खरा उतरा है..."
शीतकालीन सत्र से पहले क्या बोले सीएम योगी?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। मैं सदन के सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। यह गर्व की बात है कि देश पीएम मोदी की 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 7.5 वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।"
चाहते हैं कि सदन ठीक से चले- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा, "सदन का प्रत्येक सदस्य इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है, जहां नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दे लाते हैं और राज्य सरकार मुद्दों को हल करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। हम चाहते हैं कि सदन ठीक से चले। सरकार विपक्ष के सवाल का जवाब देगी।"
राज्य विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "जब सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है तो समाजवादी पार्टी का इस तरह का विरोध प्रदर्शन उनके आचरण का हिस्सा बन गया है। बेहतर होता कि वे मुद्दों को सदन में उठाते।"
PM मोदी ने विजय दिवस पर दी सैनिकों को श्रद्धांजलि
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज विजय दिवस पर हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया। उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने हमारे देश की रक्षा की और हमें गौरव दिलाया। यह दिन उनकी असाधारण वीरता और उनकी अडिग भावना को श्रद्धांजलि है। उनका बलिदान हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और हमारे देश के इतिहास में गहराई से समाया रहेगा।
संभल में बुलडोजर एक्शन
संभल में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। चमन सराय में अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है।
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर ओपी राजभर का बयान
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार जो विकास के लिए काम कर रही है उन्ही मुद्दों को लेकर कटिबद्ध है। हमेशा प्रयास होता है कि प्रदेश का विकास हो, जो योजनाओं बनी है उसे आम आदमी तक पहुंचाया जाए। इसको लेकर सदन में चर्चा होगी...जो चीजें जनता के लिए हित की हैं उन योजनाओं की जानकारी सदन के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा और विकास के जो भी काम हैं वो सरकार बखूबी कर रही है और करती रहेगी।"
विजय दिवस पर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "विजय दिवस पर मैं अपने बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई..."
छत्तीसगढ़ में ट्रक ने मारी SUV को टक्कर, 6 की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के भानुप्रतापपुर दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरहापावड़ के पास हुई। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने हादसे की जानकारी दी।
अलीगढ़ में गैस के रिसाव से 5 लोग हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अमरपुर कोंडला इलाके में कल रात एक मीट फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद पांच लोग बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल के डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि चार महिलाएं और एक पुरुष थे। उन्हें अमरपुर कोंडला से यहां लाया गया था। उन्हें यहां लाने वाले व्यक्ति ने खुद को जन्नत अली बताया। उन्होंने कहा कि गैस लीकेज की वजह से ये लोग बेहोश हो गए। हमने उन्हें प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन मुहैया कराई।
विजय दिवस पर राजनाथ सिंह का पोस्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "आज विजय दिवस के खास मौके पर देश भारत के सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को सलाम करता है। उनके अटूट साहस और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया कि हमारा देश सुरक्षित रहे। भारत उनके बलिदान और सेवा को कभी नहीं भूलेगा।"
CM योगी ने दी विजय दिवस पर बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय दिवस पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मनुष्यता की जीत 'विजय दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! अपने सर्वोच्च बलिदान से इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाने वाले सभी अमर बलिदानी सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!"
PM मोदी से मिलेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल के साथ बातचीत की। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज राज्यसभा में संविधान पर दो दिवसीय विशेष चर्चा शुरू होगी। दो दिनों तक संविधान पर चर्चा चलेगी। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता अपनी राय रखेंगे। राज्यसभा से पहले लोकसभा में भी 2 दिनों तक संविधान पर चर्चा चली थीं।
तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। जाकिर हुसैन के परिवार के अनुसार, उनकी मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से हुई। वह पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।