US Israel Iran Conflict: ईरान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, इजरायल में बड़े हमले की आशंका

US Israel Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान में हालात बेहद नाजुक हो गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने देश भर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
US Israel Iran Conflict
US Israel Iran Conflict | Image: X

US Israel Iran Conflict: मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल के साझा सैन्य अभियानों के बाद ईरान की प्रतिक्रिया और जवाबी कार्रवाई के डर से पूरे क्षेत्र में युद्ध का साया मंडरा रहा है। नईरान में पिछले 24 घंटों से इंटरनेट सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप हैं, जबकि इजरायल ने अपने नागरिकों को बड़े हमले के प्रति आगाह किया है।

ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट

ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद कर दी गई है। यह 24 घंटे से अधिक समय से जारी है। ईरान सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अमेरिकी और इजरायली हमलों के वास्तविक प्रभाव की जानकारी देश के बाहर न जा सके।

इजरायल में हाई अलर्ट और हमले की आशंका

इजरायल में चिंता का माहौल है। इजरायली रक्षा बलों ने ईरानी समर्थित गुटों या सीधे ईरान से आने वाले बड़े मिसाइल या ड्रोन हमलों की आशंका जताई है। इजरायली प्रधानमंत्री ने सुरक्षा कैबिनेट के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की हैं और नागरिकों को आश्रयों के करीब रहने के निर्देश दिए गए हैं। इजरायल का दावा है कि उसने ईरान की परमाणु और मिसाइल सुविधाओं को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसके बाद से हमले का खतरा बढ़ गया है।

इजरायल में एयर रेड अलर्ट

इजरायल में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं। इस खतरे को देखते हुए देश के कई हिस्सों में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सायरन बजते ही लोगों में हड़कंप मच गया और वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सेना के बयान के अनुसार वायुसेना मिसाइलों को रोकने और जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई करने में जुटी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - India Flight Cancel Update: युद्ध के कारण Indigo से लेकर AirIndia ने रद्द कीं उड़ानें, दुबई में फंसे हजारों यात्री; जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

इराक में तीन दिन का शोक हुआ घोषित

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद इराक सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड