ट्रैक करते रह जाएंगे US-चीन, ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा भारत का ड्रोन... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ललकारा, बताई भारतीय डिफेंस की ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के डिफेंस पावर की हुंकार भरते हुए कहा कि अमेरिका और चीन ट्रैक करते रह जाएंगे, लेकिन ढूंढने पर भी भारत का ड्रोन नहीं मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajnath singh on indian drone
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय डिफेंस को लेकर भरी हुंकार। | Image: @rajnathsingh-x

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के राफे एमफाइबर प्राइवेट लिमिटेड के युवा कार्यबल की सराहना की और भारत के रक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस के क्षेत्र में भारत के अगले 10 साल के रोड मैप के बारे में भी चर्चा की। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भारत की ताकत के बारे में बताया। ट्रंप के टैरिफ के बीच उन्होंने कहा कि भारत निर्मित ड्रोन का अमेरिका भी पता नहीं लगा सकेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि Raphe mPhibr Pvt. Ltd में निर्मित ड्रोन अमेरिका या चीन द्वारा विकसित किसी भी प्रणाली द्वारा पता लगाने योग्य नहीं होंगे। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को इस संयंत्र में रक्षा उपकरण और ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

भारतीय ड्रोन का US भी नहीं ढूंढ़ पाएगा- राजनाथ सिंह

उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "यहां के युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत में बने ड्रोन का अमेरिका या चीन में विकसित कोई भी प्रणाली पता नहीं लगा पाएंगे। देश के नवाचार और स्वदेशी डिजाइन नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 2017 में केवल 10 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संयंत्र अब 600 से अधिक वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को रोजगार देता है, जिससे यह भारत की सबसे नवीन विमान निर्माण कंपनियों में से एक बन गई है। यहाँ 5,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।"

बता दें, राजनाथ सिंह ने भारत के सबसे बड़े एयरो इंजन टेस्ट बेड को विकसित करने के लिए नोएडा इकाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नोएडा स्टार्ट-अप से लेकर उच्च तकनीक वाली विनिर्माण इकाइयों तक महत्वपूर्ण नवाचारों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

आज भारत अपना ड्रोन बना रहा है: राजनाथ सिंह

उन्होंने आगे कहा कि जिन देशों ने ड्रोन तकनीक में निवेश किया है, उन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। वहीं दूसरी ओर, कई देश इस दौड़ में पीछे छूट गए हैं। लेकिन आज रक्षा जगत की हकीकत पूरी तरह से विमान तकनीक और ड्रोन पर टिकी हुई है। हम सभी के लिए यह खुशी की बात है कि भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले हमें बाहर से ड्रोन आयात करने पड़ते थे, लेकिन आज हम खुद ही उनका डिजाइन, विकास और निर्माण कर रहे हैं। हमारी इस प्रगति में कई उद्यमियों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

इसे भी पढ़ें: SCO शिखर सम्मेलन में 14 से ज्यादा देशों के नेता, सैन्य परेड में शामिल होंगे ये लीडर, हाईटेक हथियारों का होगा प्रदर्शन

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड