अपडेटेड 30 October 2021 at 13:33 IST

UPSC Prelims Result 2021: IAS प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, जानें मुख्य परीक्षा के लिए क्या करना होगा?

UPSC Prelims Result 2021: बहुप्रतीक्षित UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPSC civil services prelims result 2021) के नतीजे आ गए हैं।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

UPSC Prelims Result 2021: बहुप्रतीक्षित UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPSC civil services prelims result 2021) के नतीजे आ गए हैं। अपने नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर शेयर किया गया है।

UPSC ने 10 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजित की थी। भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Indian Forest Services prelims exam) भी उसी दिन आयोजित की गई थी। UPSC ने दोनों परीक्षाओं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 आया सामने

बता दें कि UPSC का लक्ष्य इस साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करके कुल 721 वेकेंसी को भरना है। UPSC CSE प्रीलिम्स 2021 पास करने वाले उम्मीदवार अब UPSC CSE मेन 2021 के लिए बैठने के पात्र बन गए हैं। सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-1) भरना होगा। DAF-1 को भरने की तारीख नियत समय में बता दी जाएगी।

Advertisement

आधिकारिक नोटिस में लिखा है- “इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए DAF-I में फिर से आवेदन करना होगा। DAF-I को भरने की तारीख और इसे जमा करने के लिए अहम निर्देश आयोग की वेबसाइट पर नियत समय में घोषित किए जाएंगे।”

UPSC IAS Prelims Result 2021: ऐसे करें चेक

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 'लिखित परिणाम - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021' वाले लिंक पर क्लिक करें
  • आपकी स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी
  • PDF फाइल में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे
  • अपना रोल नंबर खोजें और PDF फाइल को सेव करें

UPSC प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 को चेक करने के लिए सीधा लिंक

Advertisement

नोटिस में लिखा है- “उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि CS (P) परीक्षा, 2021 के मार्क्स, कट ऑफ मार्क्स और आंसर की आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के बाद ही अपलोड की जाएगी यानी फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद। संघ लोक सेवा आयोग का दिल्ली के शाहजहां रोड पर धौलपुर हाउस में अपने परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी / स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से यहां से हर वर्किंग डे पर सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच ले सकते हैं या फोन नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 से भी पूछ सकते हैं।”

ये भी पढ़ेंः Result: UPSC IFS का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, सूरज बेन केआर ने AIR-1 पर जमाया कब्जा; देखें टॉपर की लिस्ट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 October 2021 at 13:33 IST