UPSC Civil Service final result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने हासिल किया टाॅप रैंक
इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180, आईपीएस के लिए 200, आईएफएस के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- भारत
- 2 min read

UPSC Civil Service final result 2021:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। इस साल कुल 749 उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। इस साल श्रुति शर्मा (Shruti Sharma Topper) ने पहली रैंक हासिल की है और इस साल की यूपीएससी टॉपर बनकर उभरी हैं। अंकिता अग्रवाल दूसरी टॉपर और गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की हैं। 126 उम्मीदवारों के यूपीएससी परिणाम को आरक्षित सूची में रखा गया है।
यूपीएससी परिणाम 2022 लाइव अपडेट
इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180, आईपीएस के लिए 200, आईएफएस के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके अलावा, ग्रुप ए सेवाओं के लिए 242 और ग्रुप बी सीरीज के लिए 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- आईएएस- 180
- आईएफएस- 37
- आईपीएस- 200
- सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए- 242
- ग्रुप बी सर्विसेज- 90
- कुल -749
यूपीएससी आईएएस परिणाम 2022
Advertisement
उम्मीदवार जो UPSC CSE 2021 इंटरव्यू में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। यूपीएससी ने 17 मार्च को सीएसई मुख्य परिणाम 2021 जारी किया था। जिन लोगों ने मुख्य परीक्षा पास की थी, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जो 5 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक चली थी।
यूपीएससी आईएएस टॉपर्स 2022
Advertisement
कुल 749 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। यहां UPSC CSE 2021 मेरिट सूची में शीर्ष 10 नामों की सूची उनके रोल नंबर के साथ दी गई है।
0803237 श्रुति शर्मा
0611497 अंकिता अग्रवाल
3524519 गामिनी सिंगला
5401266 ऐश्वर्या वर्मा
0804881 उत्कर्ष द्विवेदी
0834409 यक्ष चौधरी
0886777 सम्यक एस जैन
0801479 इशिता राठी
1118762 प्रीतम कुमार
6301529 हरकीरत सिंह रंधावा
UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2021: कैसे चेक करें रिजल्ट
1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं
2: होमपेज पर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें
3: पीडीएफ प्रारूप में अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
4: यूपीएससी मेरिट सूची और रोल नंबर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें
5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें