मेरठ में शाकाहारी परिवार को मांसाहार परोसने पर हंगामा

मेरठ में गंगानगर के एक रेस्तरां में शाकाहारी परिवार को कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने के बाद लोगों ने भारी हंगामा किया।

Follow : Google News Icon  
Vegetarian family served chicken at restaurant in Meerut
मेरठ की शादी में शाकाहारी परिवार को मांसाहारी खाना परोसे जाने पर हंगामा। | Image: X

मेरठ जिले में गंगानगर के एक रेस्तरां में शाकाहारी परिवार को कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने के बाद लोगों ने भारी हंगामा किया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि गंगानगर के डाउन टाउन कांप्लेक्स स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार शाम एक परिवार ने शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर किया था, लेकिन गलती से उन्हें मुर्गे का भुना हुआ मांस परोसा गया।

इस घटना को लेकर परिवार ने दूसरे संप्रदाय के कर्मचारी पर जानबूझकर ‘धर्मभ्रष्ट’ करने का आरोप लगाते हुये गंगानगर थाने में शिकायत दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गंगानगर क्षेत्र स्थित रेस्तरां के सन्दर्भ में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने गये थे और उसने शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया।

Advertisement

मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण से संबंधित दोनों पक्षों के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड